(संतोषकुमार मराबी संवाददाता द्वारा)
(संतोषकुमार मराबी संवाददाता द्वारा)
बिलासपुर छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) 13 मार्च 2021,सूत्रों की मानें तो न्यायधानी बिलासपुर के सीएमडी महा विद्यालय के समीपवर्ती खेल मैदान में नव भारत की ओर से आयोजित महिला ओपन क्रिकेट लीग मैच में आज की क्रिकेट प्रतियोगिता में आदिवासी सुपर क़्वीन एवं जैनम इलेवन जैन सामाज के बीच सेमी फायनल मैच खेला गया।जिसमे आदिवासी सुपर क़्वीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जैन सामाज को 90 रन का टारगेट दिया। इस प्रकार एक लम्बा स्कोर का पीछा करते हुए, जैन समाज की टीम शुरू से ही डगमगाता नजर आया।और जैन इलेवन की तरफ से खेल रहे बल्लेबाज पहले ओवर में 8 रन बनाकर एक विकेट खोया। वहीं नए बल्लेबाज के रूप में आयी दीपिका ने दो छक्के लगा कर टीम का स्कोर 30 तक पहुँचाया।और कुल 59 रन पर जैन सामाज की टीम सिमट गयी। प्रारम्भ में आदिवासी सुपर क़्वीन के बल्लेबाज गीतांजलि पैकरा एवं पूजा ने काफी अच्छी शुरुवात की। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए आये कप्तान निशा भगत कप्तानी पारी खेलते हुए छक्के चौंको की बरसात कर 50 के ऊपर ले गयी। इस प्रकार तीसरे विकेट के लिए प्रिय सरोटिया आयी और पारी को समाप्ति करते हुए 89 रन का स्कोर में खत्म किया। इस मैच में कु निशा भगत,संगीता मरकाम,रेशमा मिंज,गीतांजली पैकरा,किरण कवर,जमुना सिदार,प्रिया सरोटिया,रूकमणि देवी,योगिता ठाकुर,पुष्पा नेटी ने हिस्सा लिया। उसके अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में कु पुष्पा उरांव,रिया मराबी,सरिता वाकरे एवं मीनाक्षी ध्रुव शामिल रहे।