महाशिवरात्रि शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

(संतोष कुमार टोप्पो ब्यूरो चीफ)

सरगुजा छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) 12 मार्च 2021 महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। दर्शानार्थी 11 मार्च को ही जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो गया था। शिवालयों में त्रयोदशी का जलाभिषेक सुबह 4.01 बजे शुरू होकर पूरा दिन भर चला।द्वारिकापुर के दीया गढ़ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 35 से 50 हजार की जनसंख्या भोलेनाथ के दर्शन के लिए आए।और यह मेला 2 दिन तक लगातार चलता रहेगा। जिसमें भक्तों की लाइन लगी हुई है। मंदिर में दर्शन के लिए कई घंटों तक भक्त खड़े होकर अपने भोलेनाथ की दर्शन के लिए घंटों तक लाइन में खड़े थे। यहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कोसों दूर तक यहां आते हैं भोलेनाथ के दर्शन के लिए 11 मार्च 2021 को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर विशेष योग बन रहा है. इस दिन शिव योग के साथ सिद्ध योग भी बन रहा है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से शिव भक्तों पर शिव भगवान की कृपा बरसेगी। इस बार महाशिवरात्रि पर त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथियां पड़ रही हैं। इस लिए जलाभिषेक  का महत्त्व और भी बढ़ गया है।और धर्मशास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर त्रयोदशी व चतुर्दशी में जलाभिषेक का विधान बताया गया है। त्रयोदशी तिथि 10 मार्च को दोपहर बाद 2.40 मिनट से शुरू हो रही है, और यह 11 मार्च को 2.40 बजे त्रयोदशी समाप्त होगी उसके बाद तुरंत बाद चतुर्दशी प्रारंभ हो जाएगी।