कोरिया जिला मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन मे पहुँच कर पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय ने पार्टी कार्यकर्ताओ को जमीर की लड़ाई को, और तेज करने की आव्हान किया।

कोरिया छत्तीसगढ (GCG NEWS) सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ राज्य के उतरी इलाका  कोरिया जिला मुख्यालय में 6 जनवरी से किसान आन्दोलन के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर है। इस दौरान अपने एक दिवसीय प्रवास के अवसर पर 9 मार्च को गोंडवानाा गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय ने कार्यकर्ताओ के बीच पहुंच कर कहा,कि किसान ही देश की रीढ़ है। केंद्र की सरकार जो इनके हित के लिए जो कानून लागू करने जा रही है। जो काला कानून से कम नहीं है। इसलिये हम इस कानून के विरोध में आज सडकों पर हैं।और जब तक यह कानून की वापसी नहीं हो जाती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
वहीं उन्होनें कहा कि आज सरकार आदिवासियो के लिए नाना प्रकार की कानून बनाई है। पर लागू नहीं है। संविधान की पांचवी अनुसूची की अनुच्छेद 244 (1), 13(3),19, इसके अतिरिक्त 170 ख, भूमि से जुडी मामलों में सरकार गंभीर नहीं है। ग्राम सभा आज धरी की धरी रह गयी है। सार्वजनिक परियोजनाओ के नाम पर मनमानी की जा रही है। जिससे आदिवासियो  की अधिकार को छीना जा रहा है। इसलिये आज जन आंदोलन को मजबूती देना होगा।आगे आज हम दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि हमें सच्ची आजादी नहीं मिली है।1860में बनी काला कानून का सिंगल अक्षर को सरकार नहीं बदल सकी है। वहीं आज शिक्षा चिकित्सा, पूर्ण रोजगार की गारंटी एक धोखा सा बन गया है। डॉ उदय ने कहा देश के आदिवासी कोई भीरू जमात नहीं है।आज इस देश को कोई जरुरत है तो मूल निवासियों का है। बड़े बड़े पहाड़ो पर बांध विजली परियोजना इन्ही का देंन है। वहीं पिछ्ले दशकों से समाज के इतिहास में गोंडवाना ने एक नया मोड़ दिया है। जिससे नई दिशा दिखाई दी है। और आज राजनैतिक परिभाषा बदल दी है।समाजिक चेतना को जन्म मिला है। आज छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस भाजपा मुक्त सरकार किये बिना आदिवासियो का न्याय नहीं मिल सकता है। इसलिये आज जमीर की लडाई को तेज करने की जरुरत है।