छात्र संघ की विस्तार को लेकर गोंडवाना भवन कटघोरा में जीएसयू की मासिक बैठक


कोरबा कटघोरा (GCG NEWS) दिनांक 9 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को जिला स्तरीय गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का बैठक गोंडवाना भवन कटघोरा आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्यरूप से गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष कु,लया वेदमती पुलस्त ने अध्यक्षता की । जिस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में तिरुमल योगेन्द्र राजन, प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए । इस बैठक में मुख्य रूप से जी एस यू की ईकाई को मजबूत करना, तथा ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक सदस्यता अभियान चलाने , आर्थिक सुधार लाने के लिए ,ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, यूनियन खाता का सही ढंग से संचालित करने के बारे में चर्चा किया गया। तथा अंत में सभी अतिथियों के द्वारा अपना अपना विचार रखा गया इस बैठक में मुख्य रूप से वेदमती पुलस्त जिलाध्यक्ष, विनोद कुमार आर्मो जी ब्लॉक अध्यक्ष पोंडीउपरोड़ा ,चंदन सिंह मरकाम, विधिक सलाहकार ,सोनिया आयाम  उपाध्यक्ष , हीना आयाम, जिला प्रवक्ता मनोज मराबी रामेश्वर पुलस्त, पंकज कंवर ,नरेंद्र कुसरो ,योगेश मरकाम जी, अनिल सिंह पोया  एवं समस्त जिला ,ब्लॉक पदाधिकारी गण भारी संख्या में उपस्थित रहे ।