कोरिया, 19 नवंबर 2026 (गोंडवाना उदय न्यूज) जानकारी की मानें तो,जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुंठपुर की ओर से गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत कार्यालय के पीछेए गढ़कलेवा के बगल में स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर में लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र के चार नियोजकों की कुल 172 रिक्तियां उपलब्ध होंगी। एसबीआई लाइफ, बैकुंठपुर में स्नातक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सेल्स ऑफिसर के दो पद हैं। इनका संभावित वेतन 15000 से 17000 रुपये है। लाइफ मित्र के 20 कमीशन आधारित पदों के लिए 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पलक फाउंडेशन, मनेन्द्रगढ़ में केयर टेकर के 25 पदों के लिए 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। कार्यस्थल रायपुर और बैकुंठपुर हैं। इन पदों का संभावित वेतन 15,000 से 18,000 रुपये है। वेदान्ता स्किल स्कूल लिमिटेड की ओर से होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 अवसर उपलब्ध हैं। संभावित वेतन 13,000 से 16,500 रुपये है और कार्यस्थल छत्तीसगढ़ सहित अन्य स्थानों पर होंगे।
भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा अभिकर्ता के 50 कमीशन आधारित पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसके अलावा बीमा सखी अभिकर्ता के 50 पद 10 वीं उत्तीर्ण महिलाओं के लिए हैं। इन पदों पर कमीशन और स्टाइपेंड का प्रावधान है। दोनों के कार्यस्थल बैकुंठपुर और मनेन्द्रगढ़ हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कर सकते हैं और रिक्तियों की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को मेला स्थल पर उपस्थित हों।
Post Views: 11
