मीडिया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समाज व लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है – गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मरकाम

25 अगस्त 2026, खड़गवां (एमसीबी) छत्तीसगढ़,
आज जनपद मैदान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मूलवंश आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने सर्वप्रथम गोंडवाना उदय प्रेस मीडिया का कार्यालय अटल चौक में फीता काट कर शुभारंभ करते हुये कहा कि प्रेस मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जिसके संपादक द्वारा लिखे गये लेखों के विषय में बाँधना किसी की वश की बात नहीं होता। समाज और राजनीति, मुद्दों और नीतियों, जनजीवन पर क्या हो रहा है। जिस पर नजर होता है। हमें गर्व है कि गोंडवाना मीडिया एक आवाज बनकर हमारे साथ है।तत्पश्चात विधायक मरकाम ने जनपद ग्राउंड में सर्वप्रथम एक पेड़ के नीचे भूमिकाओं के साथ प्रकृति शक्ति फड़ापेन को पूजा पाठ कर नमन किया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में जिनका अन्न रत्न एवं पुष्पहार से व्यापक सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने अपने आसंदी से कहा कि हमने अपना गोंडवाना राज्य खोया,अपनी मातृ भाषा खोया। धीरे धीरे हम अपने सांस्कृतिक जमीर से कट रहे हैं। यदि हम नहीं संभले तो हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आने वाले पीढ़ी के सामने हमारा इतिहास मिट जाएगा। वहीं गोंडवाना राज्य की संकल्प, गोंडी मातृभाषा, संस्कृति, साहित्य को बचाने के लिए हमें एक होना चाहिए। गोंडवाना का अस्तित्व बचाने का एक ही रास्ता है। राजनीतिक सत्ता हासिल करना। जो हमारा लक्ष्य है गोंडवाना साम्राज्य काल में हमारे पुरखों ने किसी के सामने झुका नहीं। युद्ध करना, विजय पाना और मर जाना ही सीखा था। पर किसी के सामने झुकना नहीं सीखा। यह हमारा पहचान है। फिर आज कांग्रेस और भाजपा के सामने क्यों झुके। आज जंग, जिंदगी और लाचारी गरीबी, अशिक्षा, हमारा पतन पतन का कारण है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल पार्टी राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने कहा

स्वर्णिम गोंडवाना साम्राज्य का इतिहास, भाषा, साहित्य, संस्कृति आज बहुसंख्यक आदिम जन जातियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। अमूमन आज मीडिया के बिना वर्तमान आदिवासी समाज जीवन में विकास का कल्पना नहीं कर सकते। जिसके बिना समाज में बदलाव का बयार नहीं लाया जा सकता है, गोंडवाना उदय समाचार सामाजिक एवं सांस्कृतिक व साहित्यिक जीवन में एक क्रांति से कम नहीं है। वर्तमान में गोंडवाना मीडिया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समाज व लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा बन कर आगे बढ़ेगी। आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं संस्थापक डॉ एल एस उदय ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामयिक जानकारी के साथ अपने पुरखों का गोंडवाना साम्राज्य का ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को हमें पीढ़ी को बताना होगा।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो, कोरिया जिला पंचायत कृषि सभापति स्नेहलता उदय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयभान ऊईके, जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह नेटी, जनपद अध्यक्ष महामाया परस्ते भरतपुर, शिवचरण जनपद सदस्य मंगोरा, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक सिंह मराबी, प्रदेश प्रचार मंत्री शशिराज सिंह, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ मनोज मराबी, कोरबा जिला महासचिव कांति कुमार राज संभागीय प्रवक्ता गुरुलाल नेटी, वरिष्ठ पदाधिकारी सुखु राम ध्रुवे, पार्टी जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, जिला ब्यूरो चीफ भीम सिंह पोया, विधान सभा प्रभारी अजय कमरों, किसान प्रकोष्ठ जगजीवन ऊईके, जिला सचिव शेख इस्माईल, ब्लॉक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह मराबी, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान खान, ब्लॉक महासचिच प्रताप सिंह मरकाम, महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी मराबी, अल्पसंख्यक (मोर्चा) संतोष सिंह नेटी मीडिया प्रभारी खड़गवां, विजय सिंह मराबी प्रेस प्रतिनिधि सहित हजारों लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।