कोंडागांव जिला के फुंढेर फरशगांव में पुश कोलाग लायोर कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

         जितेंद्र कुमार मंडाबी ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग 

कोंडागांव छत्तीसगढ़, गोंडवाना उदय न्यूज, 4फरवरी 2024, यूं तो देश में आदिवासी समुदाय अपना प्रकृति मूलक परा भौमिक सिद्धांत प्रतिपादित करते हुए सांस्कृतिक पहचान संजोए रखा है।

बीते दिनों ऐसा ही कार्यक्रम पुश कोलाग लायोर के कोलाग गुरु श्री सोनूराम मंडावी, श्री मांझीराम मंडावी एव श्री लछमुराम नेताम, के मार्ग दर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में  स्थानीय आदिवासी समुदाय द्वारा कोलाग लायौर अपने वेश भूषा धारण करके सैकड़ों प्रकार के नित्य सहित, कोलंग लयोर वापस लौटें इस दौरान बस्तर संभाग से जितेन्द्र कुमार मंडावी ने ग्राम फुंढेर, फरशगांव जिला कोंडागांव में , कोलाग गुरु एव श्री अमरसिंह मंडावी से जानकारी ली , जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे आदिवासियों का परंपरा है, ये परंपरा सैकड़ों वर्ष पहले से चल रहा है और हर साल हम ये नृत्य को इसी प्रकार दिखाते आ रहे हैं, और जब तक आदिवासी रहेगा आदिवासियों का नित्य (कला) छत्तीशगढ़ में जोर सोर से ये परंपरा चलते रहेगा l

कोलाँग लायोर 29 जनवरी से लगातार 5 फरवरी  तक ग्राम भिंझे , कानागांव, बाडागांव, तुर्की, हाटछपाई, छोटे ओडागांव, बड़ेओडागांव, भट्टीपारा, जैसे गांवों में नाचते हुए पुनः अपने गांव में लौटे l