छत्तीसगढ़ में गोंडवाना का सूरज निकलते ही मूल निवासी जनता में उम्मीद की किरणें बढ़ी।

(अमित कुमार उदय ब्यूरो चीफ)

कोरवा छत्तीसगढ़, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप इंडिया, 4 दिसंबर 2023, वैसे तो भारतीय राजनीतिक जीवन अजीब और विडंबनाओं से भरा होता है। भाले की नोंक की तरह सीने में भेदती हुई गुजरती है। सता की करवट बदलते ही नजारे की ताव का प्रश्न उठना लाजिमी है। राजनैतिक रंजिश भी दो धारी तलवार जैसा हो जाता है।

कुछ भी हो साढ़े सात दशक बीत जानें के बाद बाद भी आदिवासियों की सिकुड़ी हुई जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया। न ही भोले भाले आदिवासी समुदाय के बीच शिक्षा,भाषा, धर्म संस्कृति के विपरीत जिनके रहन सहन तथा लाचारी में कोई परिवर्तन नहीं आया। भारतीय राजनीति की हर पंच वर्षीय में यहां के मूल निवासी आदिवासी जनता ने सिर्फ यही सीखा कि एक पार्टी से नाराज हुऐ तो दूसरे पार्टी को ताज पहनाना सीखे। जिनमें राजनीतिक चेतना नहीं आया, जिन्होंने केवल दूसरे दलों की राजनीतिक झंडा उठाना सीखा, यहां की मूल निवासी ग्राम पूर्वजों की गोंडवाना साम्राज्य के इतिहास के फड़फड़ाते पन्नों को पलटा, शासन करने वाली यह जमात शोषक बन रह गई। जो अपने सांस्कृतिक जमीर से कटते हुए एक बिकाऊ समाज बन कर निरंतरता के साथ आगे आ रहें हैं। और राजनीतक स्वार्थ ने समाज को इस तरह जकड़ लिया है समाज में केवल फूट और बैर बिक रहे हैं। जिससे समाज में आपसी सौहार्द सद्भावना धीरे धीरे समाप्त हो रही है। तथा गोंडवाना साम्राज्य का दीपक भभक उठी है। लेकिन विधान सभा चुनाव 2023 में पाली तानाखार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान मतदान पूर्ण होने पर कोरबा जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी ने गोंडवाना गणतंत्र के पार्टी प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम जी को जीत के बाद प्रमाण पत्र सौंपा।

पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जिन्होंने एक सहारा दिया। महज जिनके संघर्ष का परिणाम है, कि आज छत्तीसगढ़ राज्य वर्तमान विधान सभा चुनावों में राजनीतिक दलों के बीच गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सूर्योदय हुआ है। जिस पर हमें गर्व होनी चाहिए। और भविष्य में आम जनमानस से लेकर गोंडवाना की सामाजिक पृष्टभूमि पूर्वजों की इतिहास विचारधारा को सहेजने की आवश्यकता होगी। अमूमन लंबे अरसों से मुरझाई चेहरों में एक आशा की किरण जगी है, लिहाजा ऐसी भावनात्मक लगाव हो कि बिखरे समाज को जोड़ने के लिए मूलनिवासियों के सभी वर्गो के विचारधारा के बीच गोंडवाना को स्थापित कर गोंडवाना राज्य निर्माण जैसे मूलभूत सिद्धांतो के बीच चलना होगा। और सभी पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के बीच सामजस्य बना कर आगे बढ़ना होगा।

बहरहाल छत्तीसगढ़ राज्य विधान सभा निर्वाचन 2023 में विधान सभा क्षेत्र पाली तानाखार क्षेत्र में एक आवाज उठाने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम जी ने जीत हासिल किया है। जिनके जीत पर आदिवासी मूलनिवासी समाज गौरवान्वित है और आशा भरी निगाहें से देख रही है।

फिलहाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम के जीत पर बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। इस जीत पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मरकाम जी के जीत को पूरे समाज का जीत बताया। और बधाई संदेश दिया है। वहीं पूरे पार्टी राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ तथा देश प्रदेश भर के आम जनता ने उन्हें शुभ कामनाएं दिया है।