छत्रपाल सिंह मराबी/ कु सुनीता मरावी/डीपी सिंह मरकाम द्वारा
सूरजपुर गोंडवाना उदय/GCG न्यूज ग्रुप/309 जुलाई 2023, दरअसल हमारी धरती की भोली भाली आदिवासी जनता को जिनके अधिकारो से जुड़ी न्याय संगत वर्तमान व्यवस्था प्राण घातक दंश से कम नहीं है।
यहां संविधान की पांचवी (आदिवासी) अनूसूचित इलाका है। जहां के लोगों की जिंदगी में गरीबी की भूमिका आमतौर पर हकीकत में है। ऐसी धुंध से घिरी यहां की आदिवासी जनता जो अज्ञानता जैसे महौल की तपिश टकराव की घटना से जूझ रहे हैं। ऐसे इलाकों में हम अपना संवाददाता नियुक्त कर रहे हैं, जिनका भूमिका आदिवासी हितो की संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण होगा।
जहां राजनीति सेवा नहीं, बल्कि कमाई का जरिया बन गया है। वहीं इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों की दोहन वेदर्दी से हो रहा है। जहां आजादी की अभिव्यक्ति का गला घोंटने का प्रयास जैसे ब्रिटिश कानून 1860 में बनी राष्ट्र विरोधी कानून लागू हुआ था, आज भी लागू है। वहीं राजतंत्र का रणनीति का कुतंत्र यहां की आदिवासी समुदाय के लिए दो धारी तलवार से कम नहीं है।
ऐसे इलाकों में गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप की ओर से पूरे प्रदेश में आदिवासी समुदाय बाहुल्य क्षेत्रों में देश का चौथा स्तंभ से समाज के युवाओं को जोड़ने का कार्यक्रम तेजी से विस्तारित हो रहा है। इन्ही लक्ष्य और उद्देश्यों को लेकर सूरजपुर जिला मुख्यालय स्थित रेस्ट हाऊस में एक दिवसीय आदिवासी पत्रकारों का कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिस कार्यक्रम में गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप का मुख्य संपादक डॉ एल एस उदय सिंह द्वारा वर्तमान में साहित्य, सोशल मीडिया और लोकतंत्र विषय पर लिखित एवं मौखिक रूप से गोंडवाना न्यूज से जुड़ें सभी पत्रकार साथियों को आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा विशालकाय समुदाय है लेकिन हम बिना पंख के उड़ रहे हैं। देश में सवाल बहुत है, पर उठाए कौन? इसी उद्देश्यों को लेकर समाज के विकास की सार्थकता पर सवाल उठाने के लिए यह हमारा अहम हिस्सा है। गहरी समझ का अभाव के कारण आज हमारे लोगों के नाम पर बनी योजनाएं भ्रम की जाल में फंस गया है। जिससे आदिवासी कल्याण के नाम पर ढोंग और लूट इन्ही इलाकों में दिखता है। इसलिए जगह जगह हम अपने संवाददाताओं की नियुक्ति करते हैं।
आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना उदय न्यूज के ब्यूरो चीफ सीपी मरावी संभाग सरगुजा, डीपी सिंह मरकाम ब्यूरो चीफ जिला सूरजपुर, कु सुनीता मरावी जिला संवाददाता, ब्लॉक सूरजपुर ब्यूरो चीफ संतलाल उर्रे, ब्लॉक संवाददाता दुलेश्वरी राजवाड़े, कृष्ण कुमार कोराम जिला कोरिया ब्यूरो चीफ, विजेंद्र कुमार यादव जिला संवाददाता कोरिया, हाई कोर्ट के अधिवक्ता धन सिंह धुर्वे, न्यूज सलाहकार, सहित कोयतूर संदेश के अजय पोर्ते सहित नए प्रशिक्षु पत्रकार, कु सिंगारो ओरकेरा, सागरपुर, कु पुष्पा आरमो, ग्राम पसला, कु दुर्गावती ओरकेरा ग्राम चंदरपुर, मनोज सिंह ग्राम कोट रामपुर जिन्होंने कार्यशाला में हिस्सा लिया।