रायपुर, छत्तीसगढ़ गोंडवाना उदय GCG NEWS 26 फरवरी 2023, प्रेस नोट से मिली सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की न्यायधानी में आज संभाग स्तरीय सरपंच संघ का बैठक बिलासपुर सर्किट हाउस में आयोजित किया गया था। जिसमें कार्यक्रम में सरपंच संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा किया गया, तथा साथ ही साथ सभी संभाग में सरपंच संघ छत्तीसगढ़ का बारी बारी से बैठक करने संबंधी विशेष चर्चा हुआ। जिसमें 28 तारीख को रायपुर संभाग, 1तारीख़ को दुर्ग संभाग और 2तारीख को बस्तर संभाग में सरपंच संघ का बैठक होना है। सूत्रों की मानें तो सरपंच संघ द्वारा पुन: जबरदस्त आंदोलन का इशारा किया है। जो एक एक सरपंच को अपने अधिकार की लड़ाई में सजग होकर सहयोग कने की अपील किया गया है। इस लड़ाई अपने जनता और सरपंच साथियों के लिए है। जिसे लड़ते रहने का आव्हान किया गया, संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा और जिम्मेदारी देते हुए प्रमिला प्रसादी यादव लोरमी को प्रदेश महामंत्री महिला प्रभाग, अटल संतराम वर्मा कसडोल को प्रदेश महामंत्री, बब्लू सिंह तवर कोरबा को प्रदेश उपाध्याक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।