कोरबा जिला के ग्राम पंचायत पसान के आश्रित ग्राम तेलियामार मे एक आदिवासी महिला को जंगली सुअर ने काट खाया -दर्दनाक मौत

विशेष संवाददाता अमित उदय द्वारा 

कोरबा GCG NEWS, 26 फरवरी 2023, जिला स्थित ग्राम पंचायत पसान के आश्रित ग्राम तेलियामार मे तड़के दोपहरी 3 बजे करीब गांव के एक आदिवासी महिला दुवासिया बाई पति सुधराम अगारिया 50 वर्षीया को एक जंगली सुअर ने काट खाया। जिसका घटना स्थल पर ही महिला की दर्द नाक मौत हो गई। जानकारी की मानें तो महिला घर की पुताई के लिए समीप दीपक स्कूल के बाजू के एक खेत में अपने लड़की के साथ काली मिट्टी लेने गई थी। और जाकर काली मिट्टी की खोदाई कर रही थी कि जंगली सुअर खेत के समीप सटे झाड़ी से अचानक निकल कर दुवासिया पर एकाएक हमला कर दिया। कुछ जूझ पाता की महिला के पैर पर हमला कर पटक दिया और एक पैर को काट खाया, साथ में महिला की छटपटाने से शरीर का कपड़ा सुअर के गले में फंस जानें से सुअर का भी घटना स्थल में मौत हो गया।
बहरहाल जंगल विभाग पसान और स्थानीय पुलिस  घटना स्थल में पहुंच कर मर्ग कायम कर लिया है। और शव की मुवायना कर रही है। और शव बरामद कर परीक्षण के लिए शव गृह भेजी जा रही है। साथ में स्थानीय वन विभाग के आधिकारियों ने पीड़ित परिवार को तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया।