
(मुकेश कुमार आयाम ब्यूरो चीफ चांदनी बिहारपुर)
सूरजपुर/ 9 जनवरी 2023/GCG NEWS GRUP INDIA जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी विहार पुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाप एवं डॉक्टरो के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से बताई गई कई प्रकार की खामियां मिलीं। जानकारी के अनुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विहारपुर के स्टाफ द्वारा बताया गया। यहां चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के कारण काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जिसकी वजह से मरीजों को टाइम से इलाज नहीं हो पा रही है। सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का चांदनी क्षेत्र में दौड़ा होने की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को स्वास्थ्य विभाग की खामियों की जानकारी देने के प्रयास की है। आपको बता दें, कि इस स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 60 से 70 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा हेतु वहां चिकित्सा केन्द्र खोला गया है। जिसमें दो एंबुलेंस 102 एवं 108, दो एमवीवीएस डॉक्टर दो बीएएमएस एक फार्मिसिस्ट 6 नर्स की उपस्थिति या दर्शाई गई है। जिसमें से कुल कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई है।जो अभी कार्य पर उपस्थित नहीं है, ज्ञात हो कि इस बात से स्टाफ पता चलता है कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती होगी
बहरहाल प्रदेश का उतरी सरहदी आदिवासी बाहुल्य इलाका है।जहां चिकित्सा सुविधाओं का व्यापक अभाव देखा जा रहा है।

