चांदनी बिहार क्षेत्र में हाथियों बेहोशी की सिलसिला हुआ शुरू, बीते साल सात हाथी हुए थे बेहोश, वन अमला हुआ हैरान।

मुकेश सिहं आयम ब्यूरो चीफ चांदनी विहारपुर

सूरजपुर GCG News 13 नवंबर 2022 जिले के उतरी सरहदी दूरस्थ क्षेत्र रसौकी के पास तीन दिनों से विराजे सात हाथियों का दल में से एक हाथी बेहोश होने की खबर मिला था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विभाग को दिये थे, अलबत्ता अभी तक अभ्यारण अमला नहीं पंहुच सके। जानकारी के अनुसार सात हाथियों का दल गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान परिक्षेत्र महुली के रसौकी गाव में तीन दिनों से डटा हुआ था, आज 3 बजे बरंगा नदी के पास एक हाथी बेहोश मिले जाने पर ग्रामीणों ने जानकारी राष्ट्रीय उद्यान कर्मियों को दी. लेकिन अभी तक उद्यान अमला नहीं पंहुच सका है। अभी तक हाथी क्यों और कैसे बेहोश हुए इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के डी एफ ओ ने बताया कि एक हाथी के बेहोश होने की सूचना मिली है, सूचना के मुताबिक तत्काल मौके पर रवाना हुए, गौरतलब है की तीन दिनों से सात हाथियों का दल रसौकी में है। और कई ग्रामीणों की फसल को चट कर बर्बाद कर दिए है. आज उसमे से एक हाथी बेहोश हो गया। बीते साल पहले भी इसी महीने में सात हाथी एक साथ बेहोश हुए थे। जिस में कई हाथियों सहित मानव की जान जा चुकी है,पिछले वर्ष इसी महीने में ओडगी ब्लाक के खैरा गांव के समीप छः से सात हाथी बेसुध गिरे पडे हुये थे, गिरे हुये हाथी ना तो खडे हो पा रहे थे ना ही चल पा रहे थे डाक्टरों सहित विभाग की टीम ने हाथियों का उपचार किया था। लेकिन आज तक यह ज्ञात नहीं हो सका की यह हाथी कैसे और क्यों बेहोश हुए थे..?