कोरिया जिला में 328.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुआ दर्ज।

        (कृष्णकुमार कोराम)
कोरिया जिले में अब तक 328.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ।
कोरिया छत्तीसगढ़/GONDWANA UDAY NEWS/ 01 अगस्त 2022/भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 2.3 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 7.9 मि.मी. औसत वर्षा बैकुण्ठपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 328.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2022 से 01 अगस्त 2022 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 326.4, सोनहत तहसील में 268.3, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 348.8, खड़गवां तहसील में 307.0, चिरमिरी तहसील में 351.5, भरतपुर तहसील में 359.2 एवं केल्हारी तहसील में 335.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।