कौशल विकास योजनान्तर्गत काउन्सलिंग कैम्प का आयोजन डी. पी. एस. मरकाम जिला ब्यूरो चीफ सूरजपुर सूरजपुर/02 मई 2022/ GCG NEWS:प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पर्री में अलग-अलग कोर्स जैस डोमेस्टिक डेटा एण्ट्री ऑपरेटर, सेविंग मशीन ऑपरेटर, असिसटेंट इलेक्ट्रीशियन, फायर फाईटिंग, ऑटोमॉटिव सर्विस टेक्नीशियन लेवल 3 एवं 4, टैक्सी ड्राईवर, आदि में वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का संचालन किया जाना है। प्रशिक्षण हेतु काउन्सलिंग कैंप का आयोजन परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पर्री सूरजपुर में 5 मई 2022 एवं 6 मई 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक किया जाना है। इस कैंप में 18 से 45 वर्ष तक के इच्छुक आवेदक अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे अंतिम शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होकर इस कैंप का लाभ ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाईल नंबर 8920842316, 9165726296, 8770308193 में संपर्क कर सकते है।