खैरागढ़ उप चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रियता से सतारुढ़ पार्टियों की जीत का समीकरण बिगड़ी।


    गोंडवाना उदय/GCG NEWS  द्वारा

खैरागढ़ छत्तीसगढ़/10 अप्रैल 2022 प्रदेश के भीतर उप चुनाव की में जीत के प्रति आशान्वित  हर राजनैतिक अपने अपने प्रत्याशियो जिताने के लिए नाक रगड़ रही है। वहीं एकाएक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जुझारु महिला प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतर जाने से सभी राष्ट्रीय राजनैतिक दलों द्वारा अपने अपने जीत के असमंजस में हैं। खैरागढ़ उपचुनाव के महा संग्राम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिती कमोबेश अच्छी  दिखाई दे रही है। खैरागढ़ विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना रणनीति के तहत चुनावी मैदान में उतर गए हैं। सभी राष्ट्रीय पार्टी अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं इसी दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनाव प्रचार प्रसार बड़ी सादगी पूर्ण की जा रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलश्वेर सिंह मरकाम जी ने बताया हमारी पार्टी जल जंगल जमीन के साथ छत्तीसगढ़ के मूल वासियों के हक और अधिकार को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। और यहां के इस्थानीय समस्याओं को देखते हुए बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य शिक्षा की बदहाली जो है इसके लिए सही प्रत्याशी के रूप में बहन संतोषी प्रधान है क्योंकि हमारी बहन खैरागढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव की समस्याओं को लेकर आए दिन लड़ाई लड़ती रहती है कहा तद पश्चात गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 45 प्रकार के खनिज संपदा पाई जाती है ।  जिसका मालिकाना अधिकार वहां के वर्षो से रह रहे निवासियों को मिलना चाहिए जो कि भाजपा और कांग्रेस सरकार नहीं कर रही है।  हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत सारे पावर प्लांट उद्योगपति आ गए हैं और बड़ा बड़ा उद्योग कारखाना लगा कर हमारे यहां की खनिज संपदा को भरपूर मात्रा में विदेश में बेचने का काम किया जा रहा है। इन सब की रोकथाम के लिए हम हमारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लड़ाई लड़ रहे हैं और आने वाले 2023 में हमारी पार्टी 90 विधानसभा में चुनाव लड़ेगी और बड़ी संख्या में अपने जनप्रतिनिधि विधायक जीता कर लाएंगे और छत्तीसगढ़ के विकास और यहां से पलायन कर रहे मजदूरों पर काम करेंगे। बिजली पानी सड़क की व्यवस्था को दुरुस्त कर गोड़वाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनने पर विकास की गंगा बहाएंगी।

इस दौरान अपने पार्टी के पक्ष में इस चुनावी समर में आये पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय ने कहा कि भाजपा औरकांग्रेस की क्या बुराई करेंगे इनकी षड्यंत्र को पूरी दुनिया के लोग जानते हैं। इसलिये आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस और भाजपा मुक्त सरकारबनाने की जरुरत इसलिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य का विकल्प है। इसलिये छत्तीसगढ़ राज्य में  मूल निवासियों की जल जंगल और जमीन को बचाना गोंडवाना का पहला उदेश्य है। इस दौरान डॉ एल एस उदय ने कहा है कि हमें छत्तीसगढ़ को बचाना है तोो गोंडवाना को जिताना होगा ।बहरहाल खैरागढ़ विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी  की  प्रत्याशी अच्छी खासी मजबूत स्थिति में चुनाव मैदान पर उतरी है। तद पश्चात गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह गोंड ने कहा कि छत्तीसगढ़ मैं आजादी के 75 वर्ष बाद भी स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार नहीं है जिसमें 15 साल बीजेपी रमन सरकार ने शासन किया छत्तीसगढ़ में उसके बाद 3 साल भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार मे हैं आज भी हमारा सही मायनों में विकास नहीं हो पाया है छत्तीसगढ़ के केवल नया रायपुर राजधानी में विकास दिखती है उसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ की स्थिति बदहाली की ओर है आज भी ग्रामीण क्षेत्र में चले जाइए यह बिजली पानी सड़क की व्यवस्था नहीं है और आज यहां खैरागढ़ को सौतेला व्यवहार किया जा रहा है यहां विकास के नाम से राज्य सरकार राशि नहीं भेज रही है क्योंकि कांग्रेस का विधायक नहीं है आज माननीय मुख्यमंत्री जी का कहना है की खैरागढ़ विधानसभा में विधायक बनाइए हम जिला बनाएंगे जिस घोषणा का हम खंडन करते हैं यह झूठे वादे और जुमले हैं पूर्व में नगर पंचायत चुनाव के समय माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा किया था नगर पंचायत चुनाव के बाद जिला बनाएंगे जो कि अपने वादे में खरे नहीं उतरे आज छत्तीसगढ़ की मूलवासी जनता छत्तीसगढ़ में त्राहि-त्राहि की स्थिति में है कही सुखा अकाल पड़ रहे हैं अच्छी फसल नहीं हो पा रही है किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है छत्तीसगढ़ की जनता आज आस लगा कर बैठी है कि हम कांग्रेस भूपेश बघेल की सरकार बनाए हैं पर छत्तीसगढ़ की जनता की आस धरी की धरी रह जा रही है हमारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो छत्तीसगढया वाद मूलवासी समाज की बात करती हैं छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज की बात करती है यहां के मूल नीवासियों की बात करती है और यहां की स्थानीय समस्याओं को लेकर शासन के खिलाफ रोड पर उतरकर लड़ाई लड़ती है हमें पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में हम अपने विधायक सांसद और मुख्यमंत्री बनाएंगे तब छत्तीसगढ़ का सही मायने में विकास हो पाएगा इसी को देखते हुए आज हम खैरागढ़ विधानसभा में महिला प्रथम के रूप में दीदी संतोषी प्रधान को चुनाव मैदान पर उतारे हैं यहां की जनता की आवाज बनने के लिए और हमें अच्छा प्यार और आशीर्वाद मिल रहे खैरागढ़ विधानसभा में हमारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रत्यासी दीदी संतोषी प्रधान को जिस तरीके से यहां के जनता और लोगों का आशीर्वाद प्यार मिल रहा है लगता है बड़ी बहुमत से हम इस बार खैरागढ़ विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी की ओर है हम और हमारी पार्टी बीजेपी कांग्रेस की तरह वादाखिलाफी करने का काम नहीं करती झूठे बयान बाजी नहीं करती दिखावे की राजनीति नहीं करते हम सच्ची और अच्छी तरीके से चुनाव मैदान पर डट के लड़ रहे हैं जिस तरीके से यहां की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है निश्चित तौर पर हमारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रत्यासी भारी मतों से विजई हो सकती है बड़ी संख्या में प्रदेश स्तर की नेता कार्यकर्ता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के इस उप चुनाव में सामिल होकर अपने प्रत्यासी के लिए चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं।