मरवाही तहसील के ग्राम पंचायत मेदूका शासकीय तालाब के निस्तार भूमी में मकान का महिलाओं ने किया विरोध।


       रायसिंह नेटी     संवाददाता

GCG NEWS

ब्रेकिंग न्यूज 

गौरेला पेंड्रा मरवाही 8 मार्च 2022,  बिलासपुर संभाग में यह जिला पूर्ण रूप से पांचवी अनुसूचित क्षेत्र है जहाँ 244(1)लागू है।इन इलाकों में बिना ग्राम सभा के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। इन हल्कों में आदिवासी वर्गो को जमीनके मामले में पूर्ण रूप से स्वत्तता निहित है। ऐसे आदिवासी इलाको में गैर वर्ग के कुच लोग मरे गिद्ध की भांति बचे खुचे शासकीय व निस्तार की जमीनो पर नजर गड़ा लिये हैं। सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायत मेदुका के जमींदारी प्रथा के तालाब को मेदुका निवासी मनोज जायसवाल पिता मोतीलाल जायसवाल वा उनके भाई के द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम कर उक्त तालाब भूमि को उसलापुर निवासी श्यामवती चौधरी पति अशोक चौधरी के पास बेच दिया जब ग्रामीण भनक लगा जब उस तालाब के मेड घर बनना चालू कर दिया तब ग्रामीण के विरोध करने पर पट्टे की जमीन बताकर क्रेता केशकली चौधरी वा फर्जी विक्रेता मनोज जायसवाल व उनके भाई ने ग्रामीण को कोर्ट चले जाओ की धमकी दिया गया तब ग्रामीण ने इसका ज्ञापन जिला कलेक्टर sdm तहसीलदार से व थाना मे शिकायत कर मकान निर्माण को रोकने के बाद न्यायिक जांच के मांग किया गया जिसमे दस्तावेज से ऐसा संदेह हो रहा की सब फर्जी तरीके खरीदी बिक्री तालाब का हुआ  है, महिला दिवस पर मेदुका ग्रामीण महिलाओ ने नारा लगाकर इसका विरोध किया।