गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक पेंन दादा हीरासिंह की प्रतिमा तोड़ने वालों की गिरफ्तारी को लेकर 28 फरवरी को गुरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगी बंद की चेतावनी – कुलदीप मरकाम
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक पेंन दादा हीरासिंह की प्रतिमा तोड़ने वालों की गिरफ्तारी को लेकर 28 फरवरी को गुरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगी बंद की चेतावनी – कुलदीप मरकाम
कोरबा छत्तीसगढ़ 20 फरवरी 2022, सूत्रों के मुताबिक बीते 10 फरवरी 2022 को जिले के तहसील कार्यालय क्षेत्र से महज 10 किलोमीटर दूर मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित ग्राम पंचायत गुरसिया से सटा हुआ एक सप्ताहिक बाजार जिसे तत्कालीन विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना रत्न पेंन दादा हीरासिंह मरकाम के द्वारा 10 फरवरी 1998 में उद्घाटित हुआ था। जिनका एक बड़ा सोंच था, कि किस प्रकार से समाज में हम आर्थिक संवृद्धि पूँजी लायें।समाज को व्यापार से जोड़े। उसी का एक कड़ी था, कि गांव के लोंगों को हाट बाजार के माध्यम से छोटे छोटे लघु उद्योग व्यापार से जोड़ कर आर्थिक स्वावलंबी बनाएं। इसी उद्देश्य को लेकर दादा हीरासिंह मरकाम जी ने इस अंचल के लोगों को व्यापार से जोड़ने के लिए गुरसिया स्थित सप्ताहिक बाजार का उद्घाटन किया था।
जिनका एक महामंत्र था- कि समाज से मुझे एक मुट्ठी चावल दो, मै तुम्हे आर्थिक आजादी दूंगा ।
तथा व्यापार किया, सो राज किया जैसे आर्थिक सशक्तिकरण जैसे गोंडवाना बचत बैंक,जिनका एक सपना था । ऐसे महान समाज के विचारक जिनका दर्शन ही समाज को उंचा उठाना था।
ऐसे समाज के महान समाज सेवी, शिक्षाविद,राजनेता जिनका प्रेरणा को लेकर समाज प्रमुखों की ओर से बाजार स्थल पर पेन दादा हीरासिंह मरकाम का एक प्रतिमा को स्थापित किया गया था। बात तो सच है कि जिस प्रतिमा की स्थापना से गैर जमातियों के पेट में चुभने लगा। और प्रतिमा को साप्ताह भर भी रहने नहीं दिया गया कि मौका देख कर खंडित कर दिया गया है।अब समाज में इस घटना की रोष तेज हो गयी है।
हर कोई के जुबान से यही निकल रहा है कि जिस हाथ से दादा जी के मुर्ति को तोड़ा है। जिसका हम हाथ तोड़ देंगे। चाहे जो सजा मिले।
वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देश भरके पार्टी पदाधिकारियों में वेहद आक्रोश है कि यहां के शासन प्रशासन आखिर मौन क्यों है। जो हमारे समाज के महापुरुष पर यह आत्मघाती हमला होने के बाद भी चुप्पी साध लिया है।इस घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह मरकाम ने प्रेस के माध्यम से कहा है कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन की संवेदनशीलता ठीक नहीं है। उन्होनें कहा है कि प्रतिमा तोड़ने वाले दोषियो पर यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं किया गया तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी न्याय पाने के लिए प्रदेश भर में 21 फरवरी 2022 को हरेक जिला मुख्यालयों में सूचना देकर दुसरे दिन 22 फरवरी को रैली के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम पर स्थानीय जिला प्रशासन को प्रतिमा तोड़ने वालों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
गौरतलब कोई कार्यवाही नहीं होने पर 28 फरवरी 2022 को कोरबा जिला के गुरसियाँ हाइवे मार्ग जाम कर देंगे, जिस दौरान किसी भी प्रकार की क्षति की जिम्मेदारी प्रदेश के जिला प्रशासन की होगी। जैसा कि अधिकांश पार्टी पदाधिकारियो आम लोगों का निशाना है, कि जो बाजार बैठाने से लेकर बाजार बैठकी तिथी पर विरोध जता रहे थे, घड़ी की अधिकांश नोक उधर ही घूम रही है।
सत्ता की जड़ से जुड़े होने के कारण इन प्रभावशील तत्वों को छू पाना आसान कदम नहीं है। देखना तो तय है कि ऐसी आराजकता व माहौल बिगाड़ने वालों पर क्या कार्यवाही होती है। बहरहाल गोंडवाना की आंदोलन की गति भी तेज होते जा रही है।