गोंडवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम के प्रतिमा को दुर्भावना पूर्वक तोड़ने वालों पर मामला हुआ दर्ज, कार्यवाही को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दी जनांदोलन की चेतावनी।

“अमित उदय,GCG NEWS ब्यूरो चीफ”

कोरबा छत्तीसगढ़ GCG NEWS 18 फरवरी 2022, शुक्रवार, मध्यप्रांत एवं छत्तीसगढ़ के इतिहास में दादा हीरासिंह मरकाम जैसे कद वाले संघर्ष शील दूसरा कोई आदिवासी नेता नहीं उभर पाया। जिन्होनें यहां के मूल निवासियों की आर्थिक चिंतन और राजनैतिक चेतना के क्षेत्र में  संवैधानिक और नैतिक अधिकार दिलाने के लिए जिनका संघर्ष छत्तीसगढ़ के जंगलों और सड़कों पर रहा है। जिन्हें आज भी लोग सम्मान पूर्वक याद करते हैं और जगह जगह जिनका प्रतिमा स्थापित किया गया है। यहां के मूल निवासियों को राज नैतिक क्षेत्र में नई चेतना दिलवाने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नाम से नई राजनैतिक दल स्थापित किया।वहीं अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा केंद्रीय कार्यालय नागपुर का अध्यक्ष भी रहे हैं। जिनका बीते 10 फरवरी 2022 को कोरबा जिला के पोंडी उपरोड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम गुरसिया में पेंनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम की सम्मान पूर्वक उनके प्रतिमा को स्थापित किया गया था,  या कहें कि  बदले की कार्यवाही एवं दुर्भावना पूर्वक उनके प्रतिमा को आराजक तत्वों ने खंडित कर अलग दिया है।

इस घटना से उपजे जन आक्रोश एवं मुर्ति  तोड़ने वालों की गिरफ्तारी को लेकर ग्राम पंचायत मानिकपुर निवासी गणेश मरपच्ची जो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने स्थानीय बांगो थाना में मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है।