गोंडवाना के सुप्रीमों का कोरिया जिले में हुआ दो दिवसीय दौरा- दादा जी का मिशन अधूरा, इसे करेंगे अब हम पूरा, की गूंजा नारा। युवाओं में भरा जोश।

(अमित कुमार उदय ब्यूरो प्रमुख)

कोरिया /छत्तीसगढ़/ 9 फरवरी 2022,

सेवा की सच्ची प्रतिमुर्ति ही इस देश की निष्ठा है, मीलों भारत आज गुलाम भारत बन गया है। जिसका हम समाप्ति चाहते हैं। आज हम कांग्रेस और भाजपा की क्या बुराई करेंगे, इनकी षड्यंत्र को पूरे दुनियां के लोग जानते हैं। इनकी झूठ बोलने की संस्कृति है,इनकी सारी प्रक्रिया को हम अच्छी तरीके से जानते हैं। इसलिये आज सबसे पहले हमें इस देश के लोगों को आर्थिक बचत क्या देनी है। इस पर विचार करने की जरुरत है,आज देश में जितने भी सरकारी बैंक हैं, इन्हीं के दबाव में काम करती है।जिससे भ्रष्टाचार होती है। इसलिये हमें स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण करना है।

आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की पहली लड़ाई है कि आज हम गरीब क्यों हैं? हम जानते हैं कि,आज आपका साथ देने वाला कोई नहीं है।यहां तक कि यहां कि मुख्यमंत्री भी नहीं। इसलिये आज इन नीतियों का पालन करें।आज सरकर भोले भाले गरीब आदिवासियों को शराब पीने की छुट दिया।लेकिन पीने के बाद हुये कत्त्ले आम की छूट नहीं बल्कि सजा दिया।क्या यही सच्ची न्याय व्यवस्था है।इन्हीं नीतियों की जाल में फसता हुआ आज गरीब आदिवासियो को ये सरकार आज जेल के कटघरे में लाकर झोंक दिया है। इन नीतियों का हम विरोध करते हैं।

उपरोक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने अपने आसन्दी से कहा।उन्होनें युवाओं से कहा कि आज सरकार की सहारा और इशारा को अच्छी तरह से जानते हैं।एक तरफ हमें उपर उठाता है और दूसरी तरफ गिराने का इशारा भी करता है। इसलिये इनकी सहारा और इशारा को हम अच्छी तरह से समझ चूके हैं। उन्होनें कहा समय आता ज्ञान बढता है,निश्चय ही आपका प्रतिज्ञा पूर्ण होगी।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदैव आपके साथ अब सरकार के इशारे पर नाचने की जरुरत नहीं है। अब हमें गोंडवाना की सरकार बनाने की जरुरत है।इस कार्यक्रम साथ साथ रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्यामसिंह मरकाम ने कहा कि- दादा जी का मिशन अधूरा,अब हम करेंगे इसे पूरा की नारा बोलते हुए पार्टी के महासचिव ने कहा आज समाज को जागने की जरुरत है।तथा दादा जी बताये मार्गो पर चल कर उनके मिशन को पूरा करने की जरुरत है।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने अपने आसन्दी से कहा कि समाज को दिशा देने वाले दादा हीरा सिंह मरकाम जिस प्रकार एक झोपड़ी से निकल कर सरकार पर दबाव बनाया था। जिनके दिल में आज उनके प्रति स्नेह है जरुर उनके बताये मार्गो पर चलेगा।हमारा काम है आपके स्वाभिमान को जगाना। आज पीडा होती है कि इतना बड़ा भारी भरकम समाज आज अंधी दौड़ में दौड़ रही है।जिस प्रकार अपनी बच्चों की रक्षा के लिए पक्षी बाज से भी लड़ती है,उसी प्रकार आपके भावनाओं के साथ कुठाराघात होगा तो हम लड़ेंगे ही। शेर शेर से नहीं डरता उसी प्रकार हम गोंडवाना के राजा महराजा के औलाद हैं,क्यों डरें। डॉ उदय सिंह ने कहा कि इस देश को डुबाने वाला कांग्रेस और भाजपा है, हम आपके समाज के बेटा हैं, आप यदि आप मदद नहीं करोगे तो सच है कि हम डूब जायेंगे।

पार्टी महामंत्री डॉ एल एस उदय ने कहा कि हमारी पार्टी जनतांत्रिक अधिकारों के लिए सक्रिय है।आज मरकाम जी जैसे कद वाले संघर्ष शील नेता छत्तीसगढ़ के इतिहास में कोई दूसरा आदिवासी नेता नहीं उभर पाया है।आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन मूल निवासियो के लिए जिनका आर्थिक और राजनीतिक चेतना के क्षेत्र में जिन्होनें समाज में संवैधानिकऔर नैतिक अधिकार दिलाने के लिए जिनका संघर्ष आज छत्तीसगढ़ के जंगलो और सड़को पर है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह  कमरों, प्रदेश सचिव युवा दीपक मराबी, गुरुज लाल नेटी,ज्वाला सिंह आयाम,विवन्स नेटी,हुबलाल कोर्चो, शिव शंकर सिंह मरकाम    सहित सैकडों कार्य कर्ताओ के साथ हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।