गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री टी एस मरकाम ने किया, मिशन 2023 का आगाज, बिलासपुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री टी एस मरकाम ने किया, मिशन 2023 का आगाज, बिलासपुर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।
बिलासपुर छत्तीसगढ़/ GCG NEWS/24 जनवरी 2022 प्रदेश में एक सक्रिय राजनैतिक दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अब अपने खोए हुए गोंडवाना जमीर को पाने के लिए मध्यभारत में अब अपनी गतिविधियाँ को तेज कर दिया है। सूत्रों की मानें तो आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बिलासपुर मोपका स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वरसिंह मरकाम जिन्होनें राजनैतिक दिशा में एक नया मोड़ ला दिया है। आज प्रदेश में समाज के युवाओं ने पार्टी को एक नया ताकत दिया है। वह है, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन। इस अवसर पर मध्यप्रदेश से कई पार्टी के युवा पदाधिकारियों ने आज इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मरकाम ने अपने आंसंदी से कहा है, कि आज भाजपा और कांग्रेस की षड्यंत्र को सारी दुनियां के लोग जानते हैं। ये मरे हुये लोगों की हड्डियों में खाद डालकर नफरत की फसल उगाती है। गर नफरत न हो तो ये दोनो पार्टी खत्म हो जायेगी।इसलिये हमारा उद्देश्य है समाज के सोये हुए लोगों को जगाना। तथा समाज में राजनैतिक चेतना विकसित करना। उन्होनें कहा कि 74 साल की आजादी के बाद देश में सभी लोगों को उनका भाषावार राज्य दिया गया।पर गोंडवाना के साथ आखिर धोखा क्यों? जिससे आज सबसे ज्यादा यहां के मूल निवासी दुखी हैं। बहरहाल जिनका जीवन आज जल जंगल और जमीन पर आश्रित है। लगातार इन्हें वन अमलों द्वारा वनभूमि से वेदखल करने की नोटिस दिया जा रहा है।जिसका हम विरोध करते हैं। और इन
वर्गो के सवैधानिक अधिकारों के साथ शोषण किया जा रहा है।जो वेहद गंभीर चिंता का विषय है।
इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि दादा जी ने समाज को राजनीति के दिशा में जो एक दिशा दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।हम उनके सिद्धांतो पर चलकर गोंडवाना राज्य स्थापना की सपना को पूरा करेंगे।जिसे अब कोई रोक नहीं सकता। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्यामसिंह मरकाम,डॉ एल एस उदय सिंह,मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश प्रचार मंत्री राधेकृष्णा पोते सहित कई युवा नेतृत्व ने हिस्सा लिया।