गोंडवाना का राष्ट्रीय सामाजिक सांस्कृतिक पुनरुत्थान की तीन दिवसीय कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के कारण हुई स्थगित, सीमित संख्या एवं प्रोटोकाल के दायरे में होगी गोंडवाना की ध्वजारोहण
गोंडवाना का राष्ट्रीय सामाजिक सांस्कृतिक पुनरुत्थान की तीन दिवसीय कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के कारण हुई स्थगित, सीमित संख्या एवं प्रोटोकाल के दायरे में होगी गोंडवाना की ध्वजारोहण
अमरकंटक/मध्यप्रदेश/11 जनवरी 2022 सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय स्तर पर अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म ,संस्कृति ,साहित्य सम्मेलन दिनांक 13,14,15 जनवरी की तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति होना था। जिसे बहरहाल कोरोना संक्रमण को देखते हुए, कार्यक्रम को रोक दी गई है। यह कार्यक्रम के प्रमुख नंद किशोर राज ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है, कि हम गोण्डवाना के सभी गण्डजीवों , गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अंमरकंटक में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म ,संस्कृति, साहित्य सामाजिक सम्मेलन का तीन दिवसीय आयोजन को बहरहाल निरस्त कर दिया गया है। जैसा कि मध्यप्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन अनुपपुर (पुष्पराजगढ़) के द्वारा जारी कोविड 19 प्रोटोकॉल ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रोटोकॉल काल के मद्देनजर कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष नंद किशोर राज ने गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज को एक अनौपचारिक जानकारी मे बताया है, कि स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए, तथा प्रोटोकाल का पालन करते हुये 13 जनवरी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का स्थापना दिवस कपिला संगम, मेला मैदान में पार्टी का ध्वजारोहण किया जावेगा। जैसा कि 14 जनवरी को गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दादा हीरासिंह मरकाम की द्वितीय पुण्यतिथि पेनांजलि कार्यक्रम यथावत है। वहीं साथ ही साथ फडापेन ठाना ,अमरकंटक में राष्ट्रीय पूनेमाचार्य आदरणीय इंद्रपाल सिंह मरकाम जी के नेतृत्व में पूजा किया जावेगा। किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जावेगा। कोई भी मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन नही किया गया है। सूत्रों के अनुसार निकट भविष्य में जब कोरोना महामारी की नियत्रंण की स्थिति बनेगी तो अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म ,संस्कृति ,साहित्य सम्मेलन का बाद में आयोजन किया जावेगा।