जिला पंचायत सदस्य शशिसिंह ने रामानुजनगर क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, और कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


डी.पी.एस.मरकाम, जिला ब्यूरो चीफ सूरजपुर

रामानुजनगर, छत्तीसगढ़ GCG NEWS, बीते दिनों जिला पंचायत क्षेत्रो के विभिन्न धान खरीदी केंन्द्रो में 1 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप धान खरीदी प्रारम्भ किया गया।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन पर 1 दिसंबर को धान खरीदी प्रारम्भ हुआ, इसी कड़ी में धान खरीदी के अतिथि व प्रभारियों कि मजदूगी में खरीदी प्रारम्भ किया गया। मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह, प्रदीप साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजनगर, गोपाल शर्मा सयुंक्त महामंत्री जिला कांग्रेस, पनमेश्वर सिंह (जनपद सदस्य व अध्यक्ष ब्लॉक आ. ज. जा.)अमर सिंह जनपद सदस्य दवना, परमेश्वर यादव विधायक प्रतिनिधि प्रेम नगर, लालकेश्वर सिंह सरुता सरपंच परशुरामपुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष, धर्म सिंह सरुता, तथा साथ में सभी अतिथियों के द्वारा पूजाआर्जना करने के बाद धान खरीदी प्रारम्भ हुआ। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य शशि सिंह ने अपने उदबोधन में सभी समितियों के प्रबंधकों को कहा कि मेरे क्षेत्र है और धान खरीदी अच्छे से करिये, अगर कोई शिकायत किसानों के तरफ से मिला, तो किसी कर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा। उसे तत्काल हटा दिया जायेगा, पिता के कदमों तले राजनीति में कदम रखने वाले  तेज तर्रार  कहे जाने वाली शशि सिंह ने कहा कि किसानों ने मुझे भारी मतों से जिताये हैं,जिनका मै सम्मान करती हूँ। मुझे उनका सेवा करने का मौका मिला है। उन्हें  प्रणाम करती हूं। तत्पश्चात सभी किसानों ने शशि सिंह को भरपूर आशीर्वाद दिया,इस तरह से तीनों जगह पर जाकर परशुरामपुर, पतरापाली, चन्द्रपुर, धान खरीदी केंद्र का शुभारम्भ किया।