कोरिया जिले में भरतपुर तहसील के ग्राम पंचायत खेतौली स्थित शैलापटपर व्यपवर्तन नहर निर्माण से ग्रामीणों में उपजी असंतोष, वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा तकनीकी मापदंड के अनुकूल, किसानों को होगी लाभ ।

     (शौर्यकुमार उदय  ब्यूरो चीफ)

कोरिया छत्तीसगढ़ /GCG NEWS/13 नवंबर 2021, जिले के जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खेतौली में क्रमांक 232/ 51/D1/ AIBP/ TAC/2013-14 दिनांक 4/7/2013 को राज्य सलाहकार समिति द्वारा अनुमोदित योजनाओं के अंतर्गत प्रमुख अभियंता जल संसाधन रायपुर की स्वीकृत जो शासन के भू अर्जन न क/ 32/ 2017 के तहत शैलापटपर व्यपवर्तन योजना के तहत प्रभावित किसानों की भूमि अर्जन प्रशासकीय नियम,आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति के अधीन नहर निर्माण हेतु अर्जित भूमि का रकबा 072 हेक्टेयर दर प्रति हेक्टेयर 74000 रुपए अर्जित भूमि का मूल्य 53000रुपये व्याज 6383 रुपए कुल राशि 115363 रुपये पुनर्वास अनुदान राशि 50 प्रतिशत कुल मिलाकर 169431रुपये की अर्जन मूल्य भू अर्जन अधिकारी ए एस पैकरा द्वारा 8/2/2019 को स्वीकृत हुआ था। करकच्ची नाला जलाशय से शैलापटपर व्यपवर्तन नहर के द्वारा खेतौली के कृषकों को प्रदाय की जाने वाली सिंचाई सुविधा के लिए बन रही नहर निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। बीते दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय द्वारा ग्राम खेतौली में हुई प्रवास के दौरान ग्रामीणों की ओर से अपने द्वारा लिखित आवेदन में कहा गया कि शासन के द्वारा बांध निर्माण के समय सिंचाई हेतु जो नहर का सर्वे कार्य हुआ था। जिस सर्वेक्षण के अनुसार 22 अक्टूबर 2021 को संबंधित ठेकेदार द्वारा नहर निर्माण हो रहा है। फिलहाल ठेकेदार अपनी मर्जी के मुताबिक कार्य करा रहा है जिससे किसानों को इस बांध निर्माण से कोई फायदा नहीं है। उक्त जानकारी देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की युवा ब्लॉक अध्यक्ष भगवत सिंह उईके ने न्यूज़ टीम को बताया कि करोड़ों रुपए की इस बांध निर्माण का उद्देश्य शासन द्वारा किसानों को दरअसल फसल के लिए पानी देना है, न कि केवल बांध निर्माण कराना है। ग्रामीणों ने कहा है कि संबंधित ठेकेदार बस नहर,निर्माण कार्य में ऐसा कार्य करा रहा है कि आदिवासी किसानों को सिंचाई के लिए पानी न मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहां है कि यदि हमारे खेतों को पानी नहीं मिलेगा तो जन आंदोलन करेंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को दिया गया आवेदन में मुख्य रूप से बबन सिंह, रामनारायण सिंह, महिला पंच बलराम सिंह बबलू सिंह, हिरपाल सिंह, महिपाल सिंह, हेतराम, बृजभान सिंह, राम प्रसाद ,अमर सिंह, बलदेव सिंह, द्वारा बन रही नहर के प्रति विरोध जताया।
इस संबंध में हमारे न्यूज की ओर से भरतपुर स्थित जल संसाधन विभाग के उप संभागीय कार्यालय में पदस्थ अनु विभागीय अधिकारी श्री आर के एस भदौरिया से इस मामले में चाही गईँ जानकारी मे उन्होनें बताया कि खतौली ग्राम पंचायत में बन रहे व्यपवर्तन के तहत जो नहर हमारे बांध निर्माण की तकनीकी मापदंड के आधार पर सही है। ग्रामीणों के द्वारा जो जानकारी दी गई है। उनकी अपनी निजी जानकारी हो सकती है। उन्होनें कहा इस नहर से किसानों को पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी मिलेगी। हम किसानों की हर समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए नहर का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। जिससे किसानों को कोई आपति नहीं होना चाहिए।