प्रेमनगर मे गोंडवाना महासभा द्वारा दादा हीरासिंह मरकाम जी का पुण्य तिथि मनाया गया

जी सी जी न्यूज़ रिपोर्टर दिनेश कुमार उदय द्वारा

प्रेमनगर सूरजपुर छत्तीसगढ़ GCG NEWS, बीते  गुरूवार 28 अक्टूबर को गोंड़वाना भवन रधुनाथपुर (प्रेमनगर) सूरजपुर में गोंड़वाना के महानायक *दादा हिरा सिंह मरकाम* जी का प्रथम पुण्यतिथि *(28 अक्टूबर)* को *गोंड़वाना पुरूत्थान दिवस* के रूप मनाया गया, पेनवासी दादा हिरा सिंह मरकाम छायाचित्र पर दिप प्रवजलित कर पुष्प अर्पित किया गया एंव संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दादा के बताये रास्ते पर चलकर गोंडवाना आंदोलन को गति एंव एक संगठित समाज बनाने पर जोर दिया गया गोंड़वाना गोंड़ महासभा ईकाई-प्रेमनगर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र करियाम जी के द्वारा जानकारी दिया गया विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा परिचर्चा किया गया साथ ही इस अवसर पर सर्व श्री राजा क्षितिज कुमार उईके,प्रभुनरायण श्याम, डिसी प्रसाद सोरी,रधुनाथ मरकाम, देवनारायण मरकाम, विक्रम सिंह मरकाम, दिपन नेटी, हिरा लाल पावले, योगपाल कमरो,पुनम आंडिल्य, अमित सिंह, श्रीमती राजकुमारी, नईहारो टोप्पो, सकल साय,जीत राम नेटी,रुपसाय नेकी और हजारों की संख्या में युवा साथी सम्मिलित रहे।