रामगढ़ भरतपुर/कोरिया GCG NEWS 26 अक्टूबर 2021, जानकारी की मानें, तो भरतपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलारा में शुद्ध पानी की भारी समस्या है।यहां के सारे हैंडपंप बंद हो चुका है। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है।ग्राम मातमोर मोहल्ला पौड़ी हानपारा में पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। ग्रामीणों की ओर से विभाग के अधिकारियो को कई बार आवेदन डालने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।