जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक

जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की हुई बैठक।
(बृजेश गोंड ब्यूरो चीफ देवरिया)
(GCG NEWS)3/10/2021
जौनपुर :उत्तर प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के निर्देश पर 2/10/2021 समय 11 बजे रामपुर ब्लाक बैठक हुई। जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष जमरजीत गोंड के नेतृत्व में पार्टी के ग्रामीणांचल मे प्रचार प्रसार किया गया।जिसमें प्रमुख समस्या को लेकर गोंड धुरिया जाती को जिला प्रशासन तहसील प्रशासन जाती प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। जबकी भारत सरकार की अमेंडमेंट एक्ट 2002के द्वारा अनसूचित जनजाति मे रखी गई। जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेको समस्या निर्गत कि गई है। फिर भी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को घोर निंदा की गई है। वहीं अनसूचित जनजाति के लोगो को अवास सडक खडन्जा आम रास्ते के लिए काफि परेशानी उठानी पडती है। महंगाई चरम सिमा पर है। इस सरकार मे गरिबो की कही सुनवाई नही हो रही हैं। आम जनता परेशान हैं।भ्रस्टचर चरम सिमा पर है जिसकी घोर से घोर निंदा गोंडवना गणतंत्र पार्टी जौनपुर के द्वारा किया गया। क्षेत्र में कोई विकास के कार्य नही हो रहे है न लोगो को कोई सुबिधाए मिल रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र गोंड ने कहा कि गोंडवना गणतंत्र पार्टी के लेगो कंधे से कंधे मिला कर चलने कि आवश्यकता है ।गोंडवना गणतंत्र पार्टी कि आगे बढाने की सपथ भी ली गई। कार्यक्रम मे उपस्थित लोग गोंडवना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास गोंड जिला उपाध्यक्ष मस्टर रामदुलार गोंड चंद्रभान गोंड डाक्टर रामचंद्र गोंड रणजीत गोंड संगठन मंत्री विनोद गोंड जिला महासचिव राजेश कुमार गोंड अलंकार गो़ड दिपक गोंड मनोज गोंड गुलाबचंद गोंड सैकडो लोग मौजूद रहे।