GCG NEWS/10 अगस्त 2021, कोरिया बैकुन्ठपुर, संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित विश्व आदिवासी/मूलनिवासी दिवस जिला मुख्यालय कोरिया राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सप्रा उपाध्यक्ष श्री गुलाबसिंह कमरो की आतिथ्य विश्व आदिवासी का यह गौरवपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यह बैकुन्ठपुर स्थित मानस भवन में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि श्री गुलाबसिहं कमरो, मति चम्पादेवी पावले, श्रीमति रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, श्री शरणसिहं मरपच्ची अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज जिला कोरिया जिनके आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनों, जहां समाज के मातृ शक्तियों का भी भारी योगदान था। साथ ही साथ स्थानीय जन समुदाय युवक युवतियों जिनका गरिमामय उपस्थिति देखने को मिला। इस अवसर पर समाज की ओर से एक भव्य रैली निकाली गई। वहीं मानस भवन में सभा का आयोजन किया गया। जहां आदिवासी समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया। सभी सांस्कृतिक दल को मा. गुलाब कमरो जी की ओर से प्रोत्साहन राशी तीन -तीन हजार रूपये प्रदान किया गया। एवं शासन की योजनार्गत प्रत्येक दल को साजो समान तथा आदिवासी नृत्य गीत संगीत को जीवन्त बनाये रखने के लिए, बेहतर प्रस्तुति प्रोत्साहन हेतु दस -दस हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा किये। सर्व आदिवासी समाज जिला कोरिया इस सहयोग के लिए कमरो जी को दिल धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अपने उद्बबोधन में सभी ब्लाक मुख्यालय में सर्व आदिवासी समाज के लिए भवन बनाने की बात कही, और पूर्व में बैकुन्ठपुर स्थित समाजिक भवन परिषर को बेहतर करने क्रमशः पाँच हजार रूपये, दस हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा किये हैं। ऊनके इस कार्य के सर्व आदिवासी समाज आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे भी हर समस्या का समाधान के लिए समाज के हैं यह भरोसा दिलाया। श्रीमति चम्पादेवी पावले मेडम जी एवं श्रीमति रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया दोनो समाज हितार्थ कार्यों में साथ रहेंगे की विश्वास दिलाया। श्री शरणसिहं जी स्वागत उद्बबोधन एवं प्रस्तावना, और विश्व आदिवासी दिवस के सम्बंध में, समाज के सर्वांगिण उत्थान हेतु एवं समस्याओं पर बात रखी। मंच संचालन श्री परमेश्वरसिहं जी मरकाम एवं श्री चन्द्रिका प्रसाद पैकरा किये। इस कार्यक्रम में खड़गवां अंचल से श्री सरोधनसिंह मराबी प्रचार प्रसार में अहम योगदान रहा है। वहीं कार्यक्रम का आभार प्रकट श्री एलेक्जेन्डर पन्ना जी द्वारा किया गया।