(अशोक कुमार उइके, GCG NEWS न्यूज ब्यूरो पाली) कोरबा पाली /GCG NEWS 5 अगस्त पोंडी जिले के आदिवासी बाहुल्य अंचल पाली जनपद पंचायत स्थित कर्रा नवापारा डूगुपारा का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, कहा जाता है ज्ञान बाटने से ज्ञान कम नई होती है, पर यहाँ ऐसा नजर नहीं आ रहा है। जनपद पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम कर्रा नवापारा मोहल्ला जहाँ डूगुपारा मे 2 अगस्त से राज्य ने स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। पर जो स्कूल छात्र हॉस्टल मे रहकर पढ़ाई करते है। उसके लिए तो बहुत परेशानी बनी हुई है, बाहर हॉस्टल मे रहकर पढ़ने वाले बच्चे कुछ सिखने के लिए गाँव मोहल्ला के स्कूल पढ़ने जाते है। तो ग्राम कर्रा नवापारा (मोहल्ला )डूगुपारा के शिक्षक खेलन पैकरा के द्वारा उन बच्चों को पढ़ाने से मना कर देते है और स्कूल से भगा देते है। जिससे हॉस्टल मे रहकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गया है । ज्ञान का मंदिर कहे जाने वाले जगह से ही अगर बच्चे निराश होकर घर वापसी आ जाए, तो कितनी शर्म की बात है ज्ञान की मंदिर स्कूल मे भीअब भी भेदभाव करने वाले टीचर रहते है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि ऐसे लोंगो के ऊपर शिक्षा विभाग की ओर से कार्यवाही करना चाहिए।