बिलासपुर छत्तीसगढ़/GCG NEWS/30 जुलाई 2021 प्रदेश में नई सोंच की नई उड़ान गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज ग्रुप की ओर से कार्यशाला आयोजित किया गया। जिस दौरान गोंडवाना जर्नलिज्म एसोसिएशन आफ इंडिया ग्रुप की नई गठन निर्णय लिया गया। गौरतलब मिडिया कार्यशाला का प्रमुख एवं गोंडवाना उदय समाचार पत्र के संपादक डॉ एल एस उदय के द्वारा बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में गोंडवाना न्यूज के सूरजपुर ब्यूरो चीफ डी पी सिंह मरकाम बलरामपुर से प्रशोत्तम सिंह मरकाम,कोरबा चीफ ब्यूरो अशोक कुमार उइके,कोरिया से ब्यूरो चीफ अनिल टेकाम बिलासपुर ब्यूरो चीफ अनिल कुमार ध्रुव सहित मनेंद्रगढ़ के उप ब्यूरो चीफ राधिका सिंह आयम, कोड़ा खड़गवां से कौशिल्य सिंह आयाम,प्रेमनगर संवाददाता दिनेश कुमार सिंह उदय, कोरबा पाली के संवाददाता चंद्रभुवन सिंह मराबी, सहित सभी पत्रकार गण उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रकारो के हितों सहित समाज में पत्रकारिता का महत्व को लेकर बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में कार्यशाला आयोजित किया गया,जिसमें जीसीजी न्यूज ग्रुप द्वारा गोंडवाना जर्नलिज्म एसोसिएशन की गठन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों से पत्रकार शामिल हुए और अच्छे से पत्रकारिता के बारे में गोंडवाना उदय के संपादक डॉ एल एस उदय की ओर से जानकारी दिया गया ।यह प्रशिक्षण कार्यशाला सुबह 11:00बजे से अपरान्ह 4:00 बजे तक रखा गया।