“थाना प्रभारी ने दो नाबालिक बच्चों को बाल कल्याण समिति बैकुठपुर भेजवाया
मनेंद्रगढ़/ GCG NEWS 27 जून 2021 मंनेद्रगढ़ शहर में घूम रहे दो नाबालिक बच्चों को पुलिस द्वारा आज बाल कल्याण समिति बैकुठपुर भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो नाबालिक बच्चे नारोजाबाद से ट्रक में बैठकर मनेंद्रगढ़ आ आए और सड़को में घूम घूम कर मांगने का काम कर रहे थे।प्रधान आरक्षक सतेंद्र तिवारी और आर.राकेश शर्मा द्वारा बच्चो से नाम पूछने पर एक बच्चे ने अपना नाम शिवा उम्र 5वर्ष बताया और दूसरे बच्चे ने अपना नाम मतालू बता रहे । पुलिस द्वारा बच्चो से और भी जानकारी चाही गई।लेकिन बच्चो द्वारा नही बताया गया।दोनो बच्चे भूखे रहे।जिन्हे थाना लेकर आए। बच्चो को थाना प्रभारी सचिन सिंह द्वारा भोजन कराया गया। और बच्चो को चाकलेट फल दिया गया।जिसके बाद दोनो बच्चो को सुरक्षित बाल कल्याण समिति बैकुठपुर भेजा गया। पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की काफी तारीफ हो रही है।