कोरबा पसान/छत्तीसगढ़/GCG NEWS, 7जून सूत्रों के मुताबिक बीते एक दिन पहले जिले के पसान थाना क्षेत्र के एक गांव कुम्हारी सानी के भर्रापारा जो अपने नाना नानी के यहां रहने वाली 19 वर्षीया एक युवती बेदवती अडसरा निवासी जिसका सुखाड़ नदी में बनी एक बांध जहां डूबने से उसकी मौत हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत तनेरा के एक युवक श्रीराम पिता रमेश गोंड जिससे प्रेम संबंध था।बीते वर्ष 20 दिसम्बर 2020 को ग्रामीणों द्वारा आपति जनक स्थिति में पकड़ लिये थे।और गांव में प्यारेलाल पिता लोकनाथ के घर बैठक कर संबंधित यूवक एवं मृतिका युवती से एक सादे पन्ने पर ग्रामीणों द्वारा इकरारनामा लिखवाया दोनो के बीच 15 जनवरी 2021को शादी करवाने की बात किया गया था। लोगों का यह भी कहना है कि बाद में यूवक युवति से समय सीमा पर शादी करवाने से आनकानी करने लगा। जिससे युवती गुमसुम सा रहती थी। बीते 5 जून को अपने घर में बिना बताये एक गहरे बांध में जाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस द्वारा विवेचना जारी है। तथा एक पन्ने में लिखित इकरारनामा को पुलिस जब्त कर लिया है।