(अजय कुमार आयामसंवाददाता द्वारा)
पसान /कोरबा /GCG NEWS / 27 अप्रैल 2021, सूत्रों की मानें तो पसान थाने के अंतर्गत घटित एक बहुचर्चित घटना में बीते दिनों 23 अप्रैल को भाई बहन द्वारा एक मोटर साइकिल में अमली कुंडा से रामपुर की ओर जा रहे थे।इसी बीच करीब नौ बजे रात को बंदरझूला घाट के पास गोलू एवं अन्य आरोपियों द्वारा पीडिता को छेड़छाड़ करने की नीयत से जबरन रास्ता रोक लिये। तथा पीड़िता को उतार कर उसके भाई को एक पेड़ में बांध दिये थे। तथा उसके मोटर साइकिल को आग के हवाले कर दिये। किसी प्रकार आरोपियों के कब्जे से छूटने के बाद उक्त पीडिता ने दूसरे दिन संबंधित पसान थाने में जाकर गोलू उर्फ राहुल पिता त्रिलोचन गोस्वामी निवासी बिन्झरा हाल मुकाम पिन्टू ढाबा को साक्ष्य के आधार पर अभिरक्षा में लेकर अन्य मो रेयाज पिता रमजान, मुकाम चकरमत थाना बैशाली बिहार निवासी दोनो अरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुये,तत्परता के साथ स्थानीय थाना प्रभारी नवीन देवांगन द्वारा अपराध क्रमांक 43/2021 के तहत धारा 354,354 (ख) 341, 435, 34 भादस के अंतर्गत दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।