(पुरुषोत्तम सिंह शांडिल्य ब्लॉक रिपोर्टर) बलरामपुर/छत्तीसगढ़/GCGNEWS/ 28 अप्रैल 2021,सूत्रों की मानें तो बीते दिनों ग्राम पंचायत मानपुर ब्लॉक वाड्रफनगर जिला बलरामपुर स्थित आदिवासियों का प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा बच्छराज कुंवर धाम के आदिवासी पुजारी 65 वर्षीय जगसाय चेरवा का बीते 26 अप्रैल को निधन हो गया। जो मानपुर के निवासी थे, उन्होंने कई वर्षों से बाबा बच्छराजकुंवर धाम में बतौर भूमका बैगा पुजारी के रुप में सेवा करते आ रहा था। आज पुजारी के निधन हो जाने से आदिवासी संगठन प्रमुखों ने दुख व्यक्त किया है। परिजनों के बताए अनुसार जगसाय को कुछ दिनो पहले से दमा टीबी का लक्षण था, जिसका इलाज चल रहा था। कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से प्रतापपुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।और आज उनकी हालत गंभीर हो जाने के कारण हॉस्पिटल में ही निधन हो गया।