बहेराबूड़ा सरपंच ने कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

चौहान सिंह ध्रुव
(जिला ब्यूरो चीफ गरियाबंद)

गरियाबंद छत्तीसगढ़ CGC NEWS 18 अप्रैल 2021 ग्राम पंचायत बहेराबुड़ा के सरपंच एवं गरियाबंद सरपंच संघ अध्यक्ष के अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने कोविड 19 कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए गांव के गलियों, चौक – चौराहो सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजर का छिडकाव किया गया। इस दौरान सरपंच एवं गरियाबंद सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव ने ग्रामीणों से अपील किया। कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए बेवजह घर से ना निकले, अपने घरो मैं ही रहे। एक दूसरे के संपर्क मैं ना आए। समय – समय पर हाथो को सैनिटाइजर का उपयोग करे। लाकडाउन का संपूर्ण रूप से पालन करे। इस मौके पर बेहराबुड़ा के सरपंच गरियाबंद सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव एवं समस्त पंचगण उपस्थित रहे।