(बृजेश गोंड ब्यूरो चीफ देवरिया)
(GCG NEWS)
देवरिया जिला मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।अपने पिता के शव के दाह संस्कार करने गए पुत्र की छोटी गंडक नदी मे डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे वाद नदी मे परिजनो ने उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्साको ने उसे मृत घोषित कर दिया पिता पुत्र के मौत से गांव मे कोहराम मच गया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी मनी गांव निवासी अमेरिका कन्नौजिया 65 वर्ष की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रहा थी अचानक अमेरिका कन्नौजिया की मृत्यु हो गयी परिजनो ने उन्हें देवरिया कसया मार्ग पर स्थित पटनवा पुल पर गंडक नदी के किनारे दाह संस्कार के लिए पहुंचे थे चिता को मृतक के बडे बेटे दिनेश ने मुखाग्नि दी। इसी दौरान दुसरे नम्बर का लडका रममुरत 35वर्ष स्नान के लिए नदी मे उतरा।पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे गिर कर डूब गया। नदी के किनारे स्नान कर रहे कुछ लोग देखा कि शव पानी के उपर आई थी।परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला ।वही परिवार वालो को रो रो कर बुरा हाल हो गयी है।””