गरियाबंद, छत्तीसगढ़ GCG NEWS 14अप्रैल 2021 सूत्रों के मुताबिक, जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को स्थानीय पुलिस किया गिरफ्तार। पीड़िता की ओर से छेड़छाड़ करने की लिखित शिकायत पुलिस को दिया था।कि स्थानीय पुलिस तत्परता दिखाते हुये संबंधित आरोपी कुलेश्वर बारले पिता सोनी बारले उम्र 20 वर्ष निवासी धवलपुर के विरुद्ध अप क्र.37/21 धारा 354 भादवि एवं 8 पांक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर 15 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना दिनांक 12/04/21 के रात 09.00 बजे की है। जब पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी कि उसी समय आरोपी आकर बोला, कि तुम मुझे अच्छी लगती हो। कहकर पीड़िता को लज्जित करने के नियत से जबरदस्ती हाथ बांह पकड़कर चुमने का प्रयास करने पर, पीड़िता चिल्लाई ।तब उसकी दादी आवाज सुनकर घर से बाहर आते देख आरोपी भाग गया। इससे पूर्व भी आरोपी द्वारा पीड़ित से छेड़छाड़ करने की घटना कर चुका है जिसे परिवार वाले समझाईश दिये थे। नहीं मानने पर आज दिनांक को पीड़ित के रिपोर्ट करने पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।9