मध्यगोंडवाना प्रक्षेत्र बिलासपुर के न्यायधानी में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में आदिवासी सुपर क्वीन टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया, खिलाडियों के सम्मान में सप्तरंगी ध्वज फहराया।

 (सन्तोष कुमार मराबी संवाददाता  द्वारा)

बिलासपुर छत्तीसगढ GCG NEWS 15 मार्च 2021,सूत्रों की मानें तो, बीते दिनों से चली आ रही बहुचर्चित खेल प्रतियोगिता राज्य के न्याय धानी बिलासपुर में नवभारत की ओर से महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। जिस खेल प्रतियोगिता में एक ओर शहरों की संपन्न तबको की सुविधाभोगी प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर गांव देहात की आदिवासी प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। गांव के भुखमरी और पराकाष्ठा तथा गरीबी के बीच जीवन गुजारने वाले आदिवासी जिन महिलाओं को कभी क्रिकेट के बल्ला भांजने के पहले कंपकपी आती थी। वही भोले भाले महिलाओं की आदिवासी सुपर क्वीन महिला टीम ने बिलासपुर शहर के बहुचर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत की खिताब को अपने हाथों कर लिया।वहीं शहर के चमकदार चेहरा देखते ही देखते धुंधलाहट में बदल गई। वहीं आदिवासी जीत की जश्न में अपना सामाजिक सप्तरंगी ध्वज को आसमां में फहराकर खुशी का इजहार किया। इस जीत से सारे आदिवासी समुदाय के प्रबुद्धजनो आभार जताया और शुभकामनाएं दी।