मनेंद्रगढ़ एमसीबी, छत्तीसगढ़, 23 नवंबर 2026, (गोंडवाना उदय न्यूज)जिले के भीतर तहसील क्षेत्र खड़गवां के अंतर्गत ग्राम कोचका में गांव के पटेल रामदवन ऊईके बिना नोटिस दिये, पीढ़ी से काबिज शासकीय भूमि में बने दो घरों को तहसीलदार कुछ लोगों के उकसाने से जेसीबी मंगा कर नेस्तनाबूत कर दिया। जिस मुद्दे के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता घटना स्थल में अनिश्चित कालिन धरना पर बैठ गये थे। और कहने लगे कि तहसीलदार को निलंबित कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर क्षतिपूर्ति हर्जाना दिलाई जावे। जिससे यह मामला तेजी गरमा गया था। लिहाजा आज पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह के अतिथि में धरना स्थल विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर दोषी तहसीलदार के विरुद्ध न्यायोचित कार्यवाही तथा हर्जाना की मांग सहित 7 सूत्रीय अन्य अहम मुद्दे को लेकर उत्तमकुमार ध्रुव अनुविभागीय कार्यपालिक दंडाधिकारी SDM खड़गवां को पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने कहा कि आज इस देश के अपने पैसों को विदेशो में रखते हैं और यही लोग चुनाव में घुड़दौड़ लगाते हैं। डाकू तो अपने पेट के लिए करता है, पर सफेद डाकू देश को नंगा कर दिये। छत्तीसगढ़ में आज 30 हजार से अधिक रूपये विदेशी कर्जा आरबीआई का सरकार पर है। उन्होंने कहा कि आज बंदर को मंदारी दो रोटी कम क्यों खिलाता है। क्योंकि उसके इशारे में बंदर नाचेगा। ठीक उसी प्रकार यहां के मूलनिवासियों को सरकार अज्ञानता वश नचाती है। आज यहां के भूमि पत्थर रेत में पैसा है, पर सरकार आपको लुट लिया। आप युधिष्ठिर बनकर आँखो में पट्टी बाँध लिये हो।। कुछ नहीं कर पा रहे हो। अमेरिका इस देश को इतना कर्जा दिया है, कि भारत आज मुँह नहीं खोलता। इसलिए आपको जागने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल पार्टी के युवा संगठन मंत्री दीपक सिंह मराबी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि इस देश में भाजपा कांग्रेस की राजनीति होता है, इसलिए यह दोनों पार्टियों के बीच गोंडवाना का राजनैतिक टक्कर हो गया। ये दोनों पार्टियों की कुकर्म से सबका सिर झुका दिया है। आज भ्रष्टाचार के राज में बचपन गुजारने वाले बच्चे बड़े होकर कैसे होंगे, तथा पीढ़ी को कहां ले जायेंगे कोई ठिकाना नहीं। इसलिए उनके गुमराह में आने की जरूरत नहीं है। बोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा। आने वाले समय में गोंडवाना का डंका बजेगा, कोई रोक नहीं सकता। इसलिए अब एकता के साथ चलना होगा। सभा में पार्टी के प्रचार मंत्री शशि सिंह राजपूत, गुरुजलाल नेटी, संभागीय प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष केवल सिंह मरकाम, उदय भान सिंह ऊईके जिलाध्यक्ष पार्टी युवा मोर्चा एमसीबी सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।