(GCGNEWS रिपोर्टर दिनेशसिंह उदय) प्रेमनगर सूरजपुर सयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित विश्व आदिवासी के अवसर पर क्षेत्रीय आदिवासी समुदाय की ओर से 9अगस्त 2021 दिन सोमवार सर्व प्रथम गोंडवाना भवन रघुनाथपुर (प्रेमनगर)में गोंगो पूजा , आराधना किया गया।इसके पश्चात् बिरंची बाबा प्रेमनगर से बाजा गाजा एवं दल बल के साथ हजारों कि बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, युवा तथा मातृत्व के द्वारा सर्व आदिवासी समाज में एकता का परिचय देते हुए विशाल रैली निकाला गया। तत्पश्चात रघुनाथपुर चौक को महापुरुष बिरसामुंडा चौक के नाम स्थापित किया गया।इसके पश्चात् बिरसा मुंडा चौक से गोंडवाना भवन पहूंच गया और प्रवेश द्वार पर हल्दी, अक्षत तिलक लगाकर रैली में शामिल जन प्रतिनिधि, कर्मचारी संघ एवं समाज के समस्त नारी शक्तियां को सम्मानित किया गया।
आज विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस (9अगस्त2021) कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र सिंह मरकाम (सरपंच संघ अध्यक्ष ज. पं. प्रेमनगर) अध्यक्षता श्री मनोहर टेकाम सरपंच,श्री घासीराम मरकाम सरपंच,श्री रोशन पवले सरपंच,कार्यक्रम संयोजक श्री सुरेंद्र सिंह करियाम जी, संरक्षक श्री ठाकुर सिंह कोर्राम जी तथा माइक संचालन श्री डीसी सोरी,श्रीमती उर्वशी सिंह पोर्तें के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को आगे कड़ी में बढ़ाते हुए सर्व आदिवासी समाज के द्वारा अनेकों प्रकार कि मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिया गया जिसमे मुख्य रूप से गोंडवाना राला पाटा , सरगुजीहा कर्मा , बायर,शैला,सुवा, कुडुक नृत्य , डीजे ब्वॉयज उमेश्वरपुर शानदार प्रस्तुति दिया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वआदिवासी मूल निवासी का परिचय देते हुए श्री शिवेंद्र सिंह श्याम जी के द्वारा 5 वीं अनुसूची पेसा कानून के बारे में बहुत ही अच्छा संक्षिप्त में परिचय दिया गया।श्री प्रभूनारायन शयम जी (ब्लॉक अध्यक्ष गो. ग.पा. प्रेमनगर)युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष श्री राजा क्षितिज उइके के द्वारा सर्व आदिवासी मूल निवासी समाज के उत्थान एवम विकास के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री दिल साय मरपची के द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-13(3) क एवं रूढ़ि प्रथा, डाका, पाटा और रूंजी के बारे में जानकारी देते हुए अपनी संस्कृति की संरक्षण हेतु संकल्पित किए और सभा को संबोधित हुए श्री ठाकुर सिंह कोर्राम जी के द्वारा भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों गहन रूप से समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि MA,BA चाहे Bsc करलो लेकिन अपने मूल अधकारों के बारे में शिक्षा उपयोग नहीं करोगे तब तक आगे नहीं बढ़ोगे।
तथा कार्यक्रम के आखरी कड़ी में सर्व आदिवासी मूल निवासी समाज प्रेमनगर के सरपंच संघ अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र सिंह मरकाम जी,श्री राम मनोहर टेकाम जी सरपंच,श्री बागर साय नेटी सरपंच के समक्ष आदिवासी मूल निवासी समाज के संस्कृति को बचाए रखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व आदिवासी मूल निवासी समाज के संरक्षक श्री ठाकुर सिंह कोर्राम जी, आयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह करियाम,ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रभु नारायण श्याम (गो. ग.पा.) युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष श्री राजा क्षितिज उइके, श्री डीसी सिंह सोरी,सर्व आदिवासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री दिल साय मरपच्ची, आर बी सिंह श्याम, पी आर सिंह उईके ,ओंकार सिंह पोरतें,आनंद राम मरावी,प्रदीप सिंह उइके, रामदयाल सिंह मरावी, शिवमंगल सिंह,श्रीमती उर्वशी सिंह पोर्तें, पुष्पा सिंह,सोनिया सिंह,उषा सिंह मरकाम,हीरा उइके, डॉ. साधना सिंह उइके, कौशल्या सिंह सुदर्शन सिंह सोरी, सोनू सिंह श्याम, पुष्पा सिंह सोरी रुकमणी मरावी नेहारो टोप्पो उपस्थित एवं समस्त सर्व आदिवासी समाज रहे।