कोरिया जिले पोंडी बचरा पुलिस चौकी के अंतर्गत बड़े साल्ही में मोहरसाय के सिर में संघातिक हमला के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं-आक्रोश।

“(विशेष संवाददाता द्वारा)

कोरिया छत्तीसगढ GCG NEWS 26 जुलाई 2021 यह जिले का पोंडी बचरा पुलिस सहायता केंद्र का घटना है।जहां मोहरसाय बैगा आदिवासी जिसे धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया है। उसके बाद भी स्थानीय पुलिस अपने पुलिस सहायता केंद्र में बुलाया। पर आज पर्यन्त न्याय मिलना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नही हो पाया है। पीड़ित पक्ष मोहरसाय  की ओर से पुलिस द्वारा रिपोर्ट न लिखने पर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।